बहराइच , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बादल हॉस्पिटल जरवल रोड के नीचे स्थित बेसमेंट का निरीक्षण नोडल अधिकारी नैदानिक स्थापना अधिनियम 2010 और डिप्टी नोडल अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई थी, जिनमें बताया गया था कि उक्त चिकित्सालय अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
जैसे ही निरीक्षण टीम मौके पर पहुंची, चिकित्सालय के संचालक ने मौके से भागने के प्रयास में बाहर से शटर गिरा दिया। इसके बाद, नोडल अधिकारी ने शटर पर चिकित्सालय को बंद करने हेतु नोटिस चस्पा की।
इसी क्रम में, टीम ने बगल में संचालित नई सदभावना पाली क्लिनिक एवं मेटरनिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां पाई गई कमियों में बायो मेडिकल वेस्ट पॉल्यूशन की दस्तावेज़ीकरण संबंधी एनओसी का अभाव शामिल था, जिस कारण उन्हें नोटिस जारी किया गया।
अगली कार्रवाई में, कैसरगंज के पबना रोड स्थित मातृ छाया हॉस्पिटल का परीक्षा किया गया, जो कि अवैध रूप से संचालित पाया गया। इसमें पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु निर्देश जारी किया गया।
टीम ने उसी क्षेत्र में मुस्कान डेंटल क्लिनिक एंड मुस्कान पैथोलॉजी तथा मैनकाइंड पैथोलॉजी का भी निरीक्षण किया और इन्हें अवैध संचालन से संबंधित नोटिस जारी किए गए। इसके बाद, मजार के पास कैसरगंज में लखनऊ हेल्थ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की गई, जिसे भी अवैध पाया गया और इसे नोटिस प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित