उदयपुर , सितंबर 03 -- राजस्थान में आबकारी विभाग द्वारा निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी अभियान के तहत हजारों लीटर मदिरा जब्त की गयी है।
विभाग द्वारा गुरूवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार जयपुर शहर में आबकारी दल एवं रेलवे सुरक्षा दल संयुक्त कार्रवाई में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी मदिरा जब्त की गयी।
श्रीगंगानगर के सूरतगढ में दबिश देकर पांच हजार लीटर वॉश एवं दो लीटर हथकड़ शराब जब्त किया गया। चित्तौडगढ जिले के बेगू एवं निम्बाहेड़ा क्षेत्र में एक हजार लीटर वॉश एवं तीन भट्टियां नष्ट करके 14 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गयी।
सवाईमाधोपुर में 500 लीटर वॉश नष्ट करते हुए पांच लीटर अवैध शराब जब्त की गयी। नागौर जिले के लाडनूं में एक चालू भट्टी, 50 लीटर वॉ नष्ट करते हुए 24 पव्वे देशी मदिरा के बरामद किये गये। इसी प्रकार जोधपुर पश्चिम एवं सरदारपुरा थाना क्षेत्र मेें 168 पव्वे देशी मदिरा जब्त किये गये। हनुमानगढ़ में संगरिया, भादरा, नोहर क्षेत्रों में कार्रवाई के तहत 500 लीटर वॉश सहित दो कच्ची भट्टियां नष्ट की गयी और 14 लीटर हथकड़ शराब, 120 देशी मदिरा के पव्वे, 15 अंग्रेजी शराब केपव्वे बरामद किए गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित