उदयपुर , सितंबर 07 -- राजस्थान में निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा के खिलाफ पर कार्रवाई करते हुये विभिन्न जिलों में हजारों लीटर वॉश एवं भट्टियां नष्ट की गई।

आबकारी विभाग द्वारा सोमवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि जयपुर में नाकाबंदी के दौरान एक जीप से 12 बोतल ब्लैक लेबल, तीन बोतल ऐब्सोल्यूट वोदका बरामद की गई। मौके पर आरोपी धीरज चौधरी एवं अनिल जैन को गिरफ्तार किया गया।

चित्तौडगढ में आबकारी दल ने एक हजार लीटर वॉश सहित दो कच्ची भट्टियां नष्ट करते हुए 30 बोतल अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई।हनुमानगढ़ के गंगागढ़, गंगाघाट, देबूघाट, मक्कासर आदि हथकड़ संवेदनशील क्षेत्रों में दबिश देकर पांच हजार लीटर वॉश, आठ कच्ची भट्टियां नष्ट की गई। मौके से 65 लीटर हथकड़ मदिरा एवं देशी मदिरा के 39 पव्वे जब्त किए गए।

इसी प्रकार कोटा में आबकारी निरोधक दल ने 1300 लीटर वॉश सहित दो कच्ची भट्टियां नष्ट करते हुए मौके से 59 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की।

अलवर जिले में रविवार को 662 पव्वे बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित