भरतपुर , मार्च 17 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के रवाजंना डूंगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-टॉली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुस्तला गांव में पिंटू प्रजापत (20) अपने भाई नरसी प्रजापत के साथ जा रहा था तभी डेकवा की ओर से तेज गति से आ रही बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इससे पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित