भीलवाड़ा , फरवरी 24 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पारोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सरां का खेड़ा गांव के पास सुबह करीब छह बजे नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। इसे जब्त करने के बाद मामले की सूचना खान विभाग को दे दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित