श्रीगंगानगर , मई 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने रविवार रात को दो अलग कार्रवाई में दो आरोपियों से पोस्त और हेरोइन बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने सोमवार को बताया की नयी मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में 14 एमडी की रोही में पुलिस दल ने दिनेश मेघवाल से 24 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद की। सूरतगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में मानकसर चौक के नजदीक रेलवे ओवरब्रिज के पास अभिषेक उर्फ भूरिया वाल्मीकि (19) को गिरफ्तार करके उससे 5.76 ग्राम हेरोइन बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित