मुरैना , सितंबर 06 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में नूराबाद थाना पुलिस ने अवैध रूप से पत्थरों का परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। जब्त वाहनों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नूराबाद थाना पुलिस को शनिवार रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अवैध रूप से पत्थर भरकर ग्राम बिचोला से टेकरी की ओर ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चारों चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को जब्त कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण खनिज विभाग को सौंपा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित