हाजीपुर , सितंबर 08 -- बिहार में वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में उत्पाद विभाग, वैशाली द्वारा विदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर स्मारक के पास कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया गया है।
मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब, जब्त बाइक एवं गिरफ्तार व्यक्ति के संबंध में उत्पाद विभाग द्वारा नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिहार सरकार की शराबबंदी नीति के प्रभावी अनुपालन को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना संबंधित प्रशासनिक अथवा उत्पाद विभाग के अधिकारियों को दें, जिससे ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित