श्रीगंगानगर , जून 19 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के मटीलीराठान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उससे अवैध देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किये हैं।
पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस दल ने गश्त के दौरान 23, जैड क्षेत्र से गंगा सिंह (46) को गिरफ्तार किया। उससे एक अवैध देशी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित