हनुमानगढ़ , जून 18 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 43.73 किलोग्राम डोडा पोस्त की बरामदगी के एक मामले में दो मुख्य आपूर्तिकर्ताओं को जोधपुर और श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों की पहचान जोधपुर के हनुमानराम (26) और श्रीगंगानगर के इन्द्रजीत सिंह (28) के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 जून की है, जब हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक मोटर साइकिल सवार युवक से 43.730 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने उस समय श्रीगंगानगर के जसविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित