बारां , जून 26 -- राजस्थान में बारां के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सात किलो 835 ग्राम अवैध गांजा बरामद करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस दल ने गश्त के दौरान छोटी-बराना रोड स्थित गोरधनपुरा रोड के पास एक बैग में अवैध गांजा ले जा रहे तीन आरोपियों जोधराज, (36), सोनू बैरवा (25) और बबलू बैरवा (20) से सात किलो 835 ग्राम गांजा बरामद किया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से लाकर तस्करी करने की बात स्वीकार की है। इनके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित