भीलवाड़ा , जुलाई 28 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को बनास नदी क्षेत्र से अवैध बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेड कांस्टेबल सांवलदान पुलिस बल के साथ अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जीवा का खेड़ा गांव में स्थित बनास नदी में अवैध बजरी का खनन किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर खेतों की ओर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित