बारां , जून 04 -- राजस्थान में बारां में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध खनन में संलिप्त पाए गए जब्तशुदा वाहनों पर कुल नौ लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने गुरुवार को बताया कि परिवहन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाते हुए 52 वाहनों को जब्त किया गया था। परिवहन विभाग द्वारा इन वाहनों की जांच किए जाने पर विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 36 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।
उन्होंने बताया कि इनमें 29 ट्रैक्टर- ट्रॉली शामिल हैं, जिनमें 22 ट्रैक्टर- ट्रॉली ओवरलोड, दो बिना पंजीयन नंबर और पांच अन्य अनियमितताओं में पाए गए। इसके अलावा एक डंपर (ओवरलोड), पांच जेसीबी मशीनें और एक मोटरसाइकिल पर भी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग के परिवहन निरीक्षक सूरजभान सिंह ने संबंधित वाहनों पर कुल 9.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित