भीलवाड़ा , जुलाई 04 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लगे छह से अधिक ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त की।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुफिया सूचना और रात्रि गश्त के दौरान मिली जानकारी के आधार पर तड़के करीब तीन बजे खारी नदी के हुरड़ा क्षेत्र में दबिश दी गयी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध बजरी खनन कर रहे लोगों को घेर लिया और मशीनरी को जब्त करते हुए पांच लोगों को आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित