भरतपुर , अगस्त 03 -- राजस्थान के डीग जिले में अवैध खनन के मामलों में लापरवाही और खनन माफियाओं के साथ संलिप्तता के मद्देनजर कामां थाने के चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ द्वारा की गयी इस अनुशासनात्मक कार्रवाई में निलंबित पुलिसकर्मियों में कामां थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक पूरन सिंह, कांस्टेबल चंद्रशेखर, विक्रम सिंह और प्रशांत शामिल हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने रविवार देर रात आदेश जारी करते स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के प्रति विभाग शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रहा है और अवैध खनन को संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित