भीलवाड़ा , फरवरी 08 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौ ट्रैक्टर जब्त कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पुलिस दल ने पनोतिया और नाथडीयास गांवों के बीच स्थित कोठारी नदी पर दबिश देकर इन आरोपियों को खनन करते पकड़ा। सभी जब्त ट्रैक्टरों और आरोपियों को रायपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियानों को सख्ती से जारी रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित