पौड़ी गढ़वाल,30मार्च(वार्ता) उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत कोटद्वार 30 मार्च को जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को सीज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग कर अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस को मालन नदी क्षेत्र के पोखाल गांव (चौकी दुगड्डा) में अवैध खनन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो डंपर को मालन नदी से अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया और पुलिस दुवारा मौके पर ही सीज कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित