मैनपुरी , जून 21 -- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन, दो ट्रक और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में तहसील करहल के ग्राम मोहम्मदपुर में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

प्रशासन को प्राप्त शिकायत के आधार पर मौके पर जांच की गई, जिसमें सरकारी भूमि पर अवैध खनन किए जाने की पुष्टि हुई। टीम ने खनन कार्य में प्रयुक्त एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं खनिज परिवहन में लगे दो ट्रकों को निर्धारित क्षमता से अधिक मोरंग ले जाते पाए जाने पर सीज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित