अलवर , फरवरी 21 -- राजस्थान में अलवर जिले में अवैध खनन,निर्गमन,भण्डारण के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने खनन विभाग, परिवहन विभाग एवं वन विभाग के साथ समन्वय करके कार्रवाई की। इस दौरान टहला, उद्योग नगर, गोविंदगढ, सदर, नौगांवा, अरावली विहार, मालाखेडा, वैशाली नगर, विजय मंदिर, रैणी, प्रतापगढ, कोतवाली, खेडली, राजगढ थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान 20 डम्फर, 20 ट्रेक्टर, एक जेसीबी जब्त करते हुए आठ मामले दर्ज किये गये। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित