बारां , जून 12 -- राजस्थान में बारां के सदर थाना क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पत्थरों से भरी हुई और एक डंपर को जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस दल ने हीकम गांव क्षेत्र में पार्वती नदी से अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पार्वती नदी से अवैध खनन करके पत्थर परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं। वहीं पांच ट्रैक्टर खाली ट्रॉली सहित भी मौके पर मिले। इसके अतिरिक्त हनोतिया गांव के पास पार्वती नदी क्षेत्र से पत्थरों से भरा एक डंपर भी जब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित