बारां , मई 18 -- राजस्थान में बारां जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरू थाना क्षेत्र में पुलिस एवं जिला विशेष दल (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए परवन नदी से अवैध बजरी खनन कर रहे चार आरोपियों को पकड़कर मौके से दो ट्रैक्टर- ट्रॉली, एक मोटरसाइकिल, एक कार और बजरी निकालने में उपयोग किए जा रहे उपकरण जब्त किये हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात सूचना मिली थी कि ग्राम किरपुरिया क्षेत्र में परवन नदी किनारे कुछ लोग अवैध रूप से बजरी और रेत का खनन कर रहे हैं। इस पर पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित