भीलवाड़ा , जनवरी 21 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बीगोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को देर रात बनास नदी के किनारे अवैध बजरी खनन करते दो डंपर और एक एलएनटी मशीन जब्त करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि बरुखेड़ा क्षेत्र में बनास नदी में रात में बजरी का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस दल ने मौके पर दबिश दी और वहां दो डंपर और एक एलएनटी मशीन जब्त कर ली।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मौके से सत्यनारायण, हीरालाल, भैंरू गुर्जर, देवा गुर्जर और दिनेश धाकड़ को मौके से गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित