अलवर , मई 01 -- राजस्थान में अलवर जिले के बलदेवगढ गांव में पुलिस, वन एवं खनिज विभाग ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी मशीन जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान अवैध खनन कर्ताओं ने दल के साथ धक्कामुक्की करके वाहन छुड़ाने की कोशिश की और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। दल ने लाईम स्टोन/मार्बल खण्डा का अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी मशीन जब्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित