हनुमानगढ़ , जून 22 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने असरजाना गांव में अवैध रूप से मैफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री के मामले में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इन आरोपियों में दीपचंद उर्फ दीपू जाट (27), सतीश नाई (36), विनोद नायक (22), सुखदेवसिंह उर्फ सुक्खा राजपूत (30) और बलवंतराम नायक (23) शामिल हैं।
गत शनिवार को पुलिस ने असरजाना गांव में एक खेत में बनी ढाणी पर छापा मारा था, जहां अवैध रूप से चल रही एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी थी। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित