श्रीगंगानगर , जून 11 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के पीछे बुधवार देर रात एक अधेड व्यक्ति का फंदे से लटका शव बरामद हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संदीप गिदडा(55) पिछले कई वर्षों से इस मकान में अकेला रहता था। उसने मकान के बाहर वाले कमरे में किरयाना और परचून की दुकान कर रखी थी। तीन दिन से उसकी दुकान और मकान बंद था।
बुधवार रात करीब 11 बजे क्षेत्र में दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो संदीप का शव फंदे से लटका मिला। करीब तीन दिन पहले उसने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि संदीप अवसाद ग्रस्त था। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित