वाशिंगटन , अगस्त 13 -- अल साल्वाडोर के तट के पास बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी।

यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र चिरिलागुआ से 69 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप 56.8 किलोमीटर की गहरायी में आया।

भूकंप से तत्काल किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित