रियाद , अगस्त 27 -- अल नासर ने 2-0 से पिछड़ने के बाद आखिरी 16 मिनटो में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अल एत्तिफाक के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की।
सऊदी प्रो लीग में अल एत्तिफाक के खिलाफ मैच में अल नासर के गोलकीपर बेंटो को मात्र 13 मिनट बाद ही मैदान से बाहर भेज दिया गया । हाफ टाइम से पहले ही अल एत्तिफाक ने 2-0 की बढ़त बना ली थी।
अल नासर के कोच पोस्टेकोग्लू ने हाफ टाइम में रोनाल्डो को हटाकर सऊदी अरब के मिडफील्डर अब्दुल्ला अल-खैबरी को मैदान में उतारा । अल नासर ने मैच खत्म होने से 16 मिनट पहले ही शानदार वापसी करते हुए सादियो माने ने पहला गोल करके अंतर कम किया, जोआओ फेलिक्स ने अब्देलेला अल-अमरी के बराबरी के गोल में सहयोग किया और फिर लिवरपूल के पूर्व फॉरवर्ड माने ने 90वें मिनट में विजयी गोल दाग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित