मुंबई , सितंबर 21 -- आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने निर्देशक एटली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।अल्लू अर्जुन ने एटली के विजन और काबिलियत की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके जैसे निर्देशक के साथ काम करने पर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने एटली के साथ आगे भी कई शानदार प्रोजेक्ट और यादगार पल बनाने की उम्मीद जताई।

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन और एटली पहली बार आगामी फिल्म 'राका' में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दोनों की साझेदारी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित