मुंबई , सितंबर 10 -- अभिनेता अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों ने उनके फैन एसोसिएशन (एएएफए) के माध्यम से देशभर में एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है। अभियान के तहत आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में करीबवार्ता 820 कार्यक्रम आयोजित कर तीन लाख से अधिक लड़कियों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।एएएफए के अनुसार महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य एचपीवी टीकाकरण के महत्व और एचपीवी से संबंधित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अभियान के तहत महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के नीलकंठेश्वर हाई स्कूल में भी एचपीवी वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को टीकाकरण के महत्व और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गयी।

एएएफए ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर एचपीवी टीकाकरण को लेकर सही जानकारी पहुंचाना और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संगठन के अनुसार प्रशंसकों की यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित