पाडेरू , अप्रैल 26 -- आंध्रप्रदेश में अल्लूरी सीताराम राजू जिले में पुलिस ने 3.45 करोड़ रुपये मूल्य का 749 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।
उप निरीक्षक नानी ने रविवार को यहां बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस दल ने मुंचिंगपुट मंडल के संगम वलसा गांव में कॉफी बागानों पर छापा मारा। पुलिस दल को पता चला कि नशीले पदार्थों के तस्करों ने निर्यात के लिए 749 किलोग्राम गांजा जमा कर रखा था। इस अभियान में पुलिस ने 3.45 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा जब्त किया।
पुलिस की छापेमारी को भांपते ही नशीले पदार्थ तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। तस्कर पड़ोसी राज्य ओडिशा के एक गांव से यह गांजा लाए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित