अल्मोड़ा , अक्टूबर 03 -- उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने ज्वैलरी की दुकान और गोदाम में हुई चोरी की दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए नेपाली मूल के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों घटनाओं में चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंद्रशेखर घोड़के ने शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला जौहरी बाजार का है। हनुमंत सावंत ने 01 अक्टूबर को कोतवाली में तहरीर दी कि 30 सितंबर की रात उनकी ज्वैलरी की दुकान रुद्रा इंटरप्राइजेज से अज्ञात चोर सामान चोरी कर ले गए। इस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया।
दूसरा मामला माल रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर निगम कॉम्प्लेक्स का है। हरीश चन्द्र जोशी ने 02 अक्टूबर को तहरीर दी कि 27-28 सितंबर के बीच उनके गोदाम से सरसों के तेल के सात टिन और गोदरेज कंपनी का एक फ्रिज चोरी हो गया। इस प्रकरण में भी मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित