अल्मोड़ा , अगस्त 03 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार को एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर जाने से सात लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी भेजा गया।

घायलों में वाहन चालक सचिन बोरा (26) निवासी चमुवा, जागेश्वर, काजल कार्की (20), शिवम कार्की (20), विपिन सिंह (20), सोनू सिंह (18), अजय सिंह (18) निवासी पबगाड़, जागेश्वर तथा अंकित कार्की (18) शामिल हैं।

इनमें अजय सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है जबकि अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित