अल्मोड़ा , मार्च 14 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में शनिवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से बैंक कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सल्ट क्षेत्र में कूपी बैंड के पास कार संख्या यूके 19 भी 0880 गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही सल्ट के थाना प्रभारी कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

कार में एक व्यक्ति फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य चलाया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान सुभाष सिंह बिष्ट (35) निवासी कचनाल गाजी, बिजली घर के पास काशीपुर, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक मूल रूप से ग्राम सुनवर्मा तल्ला, पटवारी क्षेत्र गुजडू, तहसील धुमाकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला था और वर्तमान में थलीसैंण में पंजाब नेशनल बैंक में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित