श्रीनगर , जून 20 -- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरती भाषण देना और भेदभाव करना सामान्य बात हो गयी है।

महबूबा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक संदेश में कहा, "भाजपा का तथाकथित विकसित भारत ऐसा ही दिखता है। नफरती भाषणों को इस हद तक सामान्य बना दिया गया है कि अजन्मे मुस्लिम बच्चों तक को धमकियां दी जा रही हैं। बिना किसी डर के घरों और मस्जिदों को ध्वस्त किया जा रहा है। मुसलमानों, ईसाइयों, दलितों और आदिवासियों को तेजी से हाशिए पर धकेला जा रहा है।"जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने विभाजनकारी बयानों की बढ़ती स्वीकार्यता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे बयानों पर चुप्पी सामाजिक विभाजन को और गहरा बना सकती है।

उन्होंने कहा, "ऐसे बयानों के सामने लगातार बनी रहने वाली चुप्पी समाज बांटने वाली ताकतों का हौसला बढ़ाती है।"सुश्री महबूबा देहरादून के बैरागीवाला इलाके में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ललित शर्मा के एक कथित नफरती भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित