मैड्रिड , मई 21 -- स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल को उम्मीद है कि कलाई की चोट के कारण दो ग्रैंड स्लैम नहीं खेल पाने वाले दुनिया के नंबर 2 कार्लोस अल्काराज पहले से भी अधिक मजबूत होकर वापसी करेंगे। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने सर्व्ड विद एंडी रॉडिक पॉडकास्ट पर कहा, "कार्लोस को लग रहा है कि उन्होंने दो ग्रैंड स्लैम, कुछ मास्टर्स 1000s गंवा दिए, यह एक मुश्किल पल है। लेकिन किसी तरह, अच्छी बात यह है कि उन्हें एक ऐसी चोट लगी है जिससे वह 100 परसेंट ठीक हो जाएंगे अगर वह सही चीजें करते हैं, और मुझे यकीन है कि वह सही चीजें कर रहे हैं।"अल्काराज़ ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि वह इस सीजन में क्वींस और विंबलडन में ग्रास-कोर्ट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि वह ठीक हो रहे हैं लेकिन अभी भी मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं।
एंडी रॉडिक से बात करते हुए, नडाल ने कहा कि आने वाले टूर्नामेंट से बाहर रहना उनका एक स्मार्ट फैसला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित