सिडनी , सितंबर 07 -- आलोचनाओं का सामना कर रहे नंबर तीन के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखी है। इस दौरे पर दोनों टीमें वनडे सीरीज के बाद नौ अक्टूबर से तीन लाल गेंद मैच खेलेंगी। 2018 के उस बदनाम दौरे के बाद यह पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगा। उस दौरे पर गेंद से छेड़छाड़ का विवाद हुआ था। उस दौरे से अब केवल पांच खिलाड़ी बचे हैं। पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जॉश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ और मैट रेनशॉ - रेनशॉ को तब टीम में देर से शामिल किया गया था जब वॉर्नर, स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट पर सस्पेंशन लगा था। डार्विन में बंगलादेश से हार के बाद, उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़े बदलाव करेगा और चर्चा थी कि लाबुशेन अपनी जगह खो सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें वनडे टीम से तो बाहर कर दिया, लेकिन टेस्ट टीम में बनाए रखा है, भले ही बंगलादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन खराब रहा (स्कोर: 1, 31 और 4)। लाबुशेन ने अपना आखिरी टेस्ट शतक तीन साल पहले मैनचेस्टर में लगाया था।
हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम में बहुत अधिक बदलाव करने से परहेज किया है, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करने वाले कूपर कोनोली को टीम में शामिल किया है। कोनोली ने पिछले साल श्रीलंका में इस प्रारूप में पर्दापण किया था, लेकिन उनके नाम अभी केवल एक टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। मैथ्यू कुनेमैन और माइकल नेसर को भी टीम में शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित