अलवर , सितम्बर 09 -- राजस्थान में नगर निकाय चुनाव- 2026 में अलवर जिले के पांचों नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान जारी है।

निर्वाचन विभाग की ओर से जारी अपराह्न तीन बजे तक के आंकड़ों ने तस्वीर साफ कर दी है। अलवर नगर निगम में मतदान की रफ्तार जिले की अन्य नगर निकायों के मुकाबले सबसे धीमी है। अलवर शहर में तीन बजे तक महज 52.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अलवर नगर निगम में कुल दो लाख 68 हजार 292 मतदाता हैं, जिनमें से तीन बजे तक एक लाख 40 हजार 457 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। इसके मुकाबले जिले की अन्य नगर पालिकाओं में मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहा।

अपराह्न तीन बजे तक बहादुरपुर नगर पालिका में सर्वाधिक 80.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं नौगांवा में 78.81 प्रतिशत, रामगढ़ में 73.00 प्रतिशत और मालाखेड़ा में 75.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित