अलवर , जनवरी 29 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में गाजूकी पुलिया के समीप बुधवार देर शाम एक स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आने से गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि फतेह सिंह (40) रोज़ की तरह अपना काम खत्म करके गोलगप्पे की रेहड़ी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे फतेह सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित