अलवर , जुलाई 29 -- राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में जर्जर टेंपो से गिरने से एक मासूम की मौत के बाद अलवर पुलिस हरकत में आ गई है।
पुलिस ने जिलेभर में बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर चलाए गए एक महीने के विशेष अभियान में स्कूल वाहनों और बाल वाहिनियों की व्यापक जांच की। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 108 बाल वाहिनियों के चालान किए गए, जबकि सात वाहनों को जब्त कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बुधवार को बताया कि अभियान के दौरान 1849 बाल वाहिनियों की जांच की गई। इनमें से 1734 वाहन सभी मानकों पर सही पाए गए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 108 वाहनों के चालान काटे गए और गंभीर अनियमितता मिलने पर सात वाहनों को जब्त कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित