अलवर , अप्रैल 07 -- राजस्थान के अलवर शहर में मंगलवार को 12वीं विशाल हनुमान ध्वज यात्रा (भगवा रैली) का भव्य आयोजन किया गया।

यात्रा का शुभारंभ फल-सब्जी मंडी, अग्रसेन चौराहे से शाम 4:30 बजे हुआ, जिसमें 2100 ध्वजवाहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा अलवर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई मोती डूंगरी स्थित हनुमान मंदिर पहुंची जहां पर सैकड़ो भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया रास्ते में अनेकों स्थान पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में कई तरीके की झांकियां भी चल रही थी जो भगवान राम और हनुमान जी से प्रेरित प्रेरित थी।

यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए और पूरे शहर में भगवा ध्वज लहराते नजर आए। इस अवसर पर महंत बालक नाथ विशेष रूप से मौजूद रहे, उनके साथ त्रिपोलिया महादेव मंदिर के महंत जितेंद्र खेड़ापति सहित कई संत-महंतों ने भी यात्रा की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मोती डूंगरी पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा। रैली के दौरान जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने अधिकाधिक लोगों से ऐसे आयोजनों में भाग लेकर समाज की एकता और संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान पुलिस की पूरी व्यवस्था चाक चौबंद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित