अलवर , अगस्त 21 -- राजस्थान में अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान सोहन सिंह बलाई (31) के रूप में हुई है, जो डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र के बोलखेड़ा गांव का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार सोहन पिछले करीब दो-तीन वर्ष से अलवर में रहकर मजदूरी करता था और दिवाकरी में किराये के मकान में रहता था। इसी मकान में उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित