अलवर , अगस्त 31 -- राजस्थान में अलवर नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां पूरी करते हुए सभी वार्डों के चुनाव चिन्ह सीधे निर्वाचन कार्यालय में जमा करा दिये हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सोमवार को यहां पत्रकारों बातचीत करते हुए बताया कि पार्टी ने नगर निगम के सभी 65 वार्डों में उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह जमा करा दिये हैं और फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित