अलवर , जुलाई 22 -- राजस्थान के अलवर जिले में पिछले दो दिन से रुक रुक कर बरसात का दौर बुधवार सुबह तक जारी रहने से जहां किसानों के चेहरे खिले हुए हैं वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी में राहत मिली है।
जिले में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश ने मौसम को बदल दिया है। इससे अधिकतम तापमान गिरकर करीब 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत महसूस हुई है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शहर की तुलना में अधिक बारिश दर्ज की गई है। खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खरीफ फसलों की बुवाई के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो खरीफ फसलों को अच्छा लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित