अलवर , मई 12 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव में बारात के दौरान खुश होकर गोलीबारी करना चार युवकों को भारी पड़ गया।
सूचना मिलते ही कोटकासिम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे एक 12 बोर बंदूक, एक रिवाल्वर, 11 जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे और एक कार बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की पहचान नवीन कुमार, रोहित, विपुल और वेदप्रकाश के रूप में हुई है। सभी हरियाणा के सोनीपत जिले के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित