अलवर , मई 23 -- राजस्थान में अलवर जिले के रैनी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक स्लीपर बस के पलटने से करीब 40 लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्लीपर बस मध्यप्रदेश में श्योपुर से उत्तर प्रदेश के गोवर्धन जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब सात बजे एक्सप्रेस-वे पर चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे एक गड्डे में पलट गई। इससे बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गये।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंसों की मदद से सभी घायलों को तत्काल पिनान चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह चालक को नींद आना बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित