अलवर , सितंबर 09 -- राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में अलवर जिले के नगर निगम सहित पांच निकाय क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया।
सुबह मतदान शुरु होते ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। पहले चरण में नगर निगम अलवर सहित रामगढ़, नौगांवा, मालाखेड़ा और बहादुरपुर नगरपालिका के तीन लाख 28 हजार 710 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित