अलवर , जुलाई 26 -- राजस्थान में अलवर जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 12 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान मैक्स उर्फ बग्गड़ (25) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अलवर और जयपुर में दो चोरी और एक आबकारी अधिनियम का मामला पहले से दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित