अलवर , अप्रैल 14 -- दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस वे पर राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह हादसे के शिकार तीनों मृतकों की पहचान हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों एक ही परिवार के हैं। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बस चालक उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद शहर के कुशवाहा नगर निवासी मोनू यादव (35) वर्ष, उसकी पत्नी रीना यादव (30) एवं डनकी पुत्री शक्ति उर्फ डोली के रूप् में हुई है। उनके शव राजगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम के लिए रखे हुए है। इनकी एक अन्य दो वर्षीय पुत्री रिद्धि यादव राजगढ़ पुलिस थाने में है। जिसके खरोच भी नहीं आई हैइस सड़क हादसे में 30 लोग घायल हो गए थे जिनमें 10 का अलवर के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित