अलवर , नवम्बर 10 -- राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव के निधन के बाद उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे नेताओं और जनप्रतिनिधियों का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मंगलवार को अलवर स्थित डॉ. जसवंत यादव के निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मेघवाल ने डॉ. यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने उनकी पत्नी किरण यादव और बेटे मोहित यादव से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उल्लेखनीय है कि बहरोड़ सीट से विधायक डॉ. जसवंत यादव का आठ नवम्बर को निधन हो गया था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन के लिए राज्य और देश के कई वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। लगातार पहुंच रहे जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित