, Sept. 25 -- इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान से हम सब को जुड़ना है और जनता के सुख-दुख में भागीदार बनने मेंही जनप्रतिनिधि की सार्थकता है।

श्री शर्मा ने कहा कि श्री मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के विजन के अनुरूप विगत पौने तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। लाखों युवाओंका रोजगार का सपना साकार हुआ है।

उन्होंने कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, किशाऊ परियोजनाओं से प्रदेश ने जल आत्मनिर्भता की ओर मजबूत कदम बढ़ाए हैं। हमारी सरकार ने संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत काम सिर्फ ढाई साल के कार्यकाल में ही पूर्ण कर लिए हैं। युवा, महिला, किसान, मजदूर के कल्याण की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

इस मौके श्री नवीन एवं श्री शर्मा ने विभिन्न जिलों को 2636 करोड़ रुपये के 929 विकास कार्यों की सौगात दी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के 957 करोड़ से अधिक के 451 कार्यों, विद्युत विभाग के 1246 करोड़ के 135 कार्यों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 302 करोड़ के 70 कार्यों, आयुर्वेद विभाग के 2.90 करोड़ के 9 से अधिक कार्यों, स्कूल शिक्षा विभाग के 32.06 करोड़ के 149 से अधिक कार्यों, उच्च शिक्षा विभाग के 46 करोड़ से अधिक के आठ कार्यों तथा खेल एवं युवा विकास विभाग के 6.50 करोड़ के विभिन्न कार्यों और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

श्री नवीन एवं श्री शर्मा ने विभिन्न योजनाओं के 36 लाख लाभार्थियों के खातों में 400 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। पालनहार योजना के 4 लाख 75 हजार लाभार्थियों को 50 करोड़ रुपये, एलपीजी सब्सिडी भुगतान योजना के तहत 30 लाख लाभार्थियों को 100 करोड़, गोपालन योजना के तहत 723 पात्र गोशालाओं को 200 करोड़ एवं फसल खराबा योजना के तहत 40 हजार 123 प्रभावित काश्तकारों को 49 करोड़ 94 लाख रुपये की कृषि आदान-अनुदान सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित